नासा का गिरफ्तार वैज्ञानिक चंद्रयान-1 से जुड़ा था
फेडेरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने सोमवार को नोजेट के खिलाफ जासूसी करने के प्रयास के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।
नासा की बेवसाइट पर जारी नोसेट के बायोडाटा के मुताबिक उसने चंद्रयान-1 के लिए भी अपनी सेवाएं दी थी। वेबसाइट पर नोसेट की एक तस्वीर भी है जो उन्होंने ताजमहल में खिंचवाई थी।
वर्ष 2008 के सितम्बर महीने में चंद्रयान-1 जब चंद्रमा की कक्षा में जब सफलतापूर्वक स्थापित हुआ तो उन्होंने समाचार चैनल एनडीटीवी को एक साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि इस अभियान ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नासा के बीच सहयोग के रास्ते खोल दिए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 52 वर्षीय नोसेट को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद हो सकती है।
कोलंबिया के कार्यवाहक अमेरिकी एटार्नी केनिंग फिलिप्स ने कहा कि देश के गोपनीय दस्तावेजों को बेचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मामले में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार पिछले महीने नोसेट से एक सीक्रेट एजेंट ने संपर्क किया था और कहा था कि वह इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से संबद्ध है।
नोसेट दौलत के बदले में अमेरिकी उपग्रह प्रणाली से जुड़ी जानकारियां एजेंट के हवाले करने को राजी हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications