कनाडा के रोजर्स केबल पर स्टार के 7 चैनल
'स्टार' द्वारा शुरू किए गए चैनल हैं मनोरंजन चैनल 'स्टार वन', फिल्मी चैनल 'स्टार इंडिया गोल्ड', समाचार चैनल 'स्टार न्यूज' और तमिल मनोरंजन चैनल 'स्टार विजय'।
'स्टार' का एक अन्य मनोरंजन चैनल 'स्टार प्लस इंडिया' कनाडा में पहले से साल 2006 से ही 'एटीएन' पर प्रसारित किया जा रहा है। यहां मेंडरिन भाषा के उन्हीं चैनलों की शुरूआत की जाएगी जिनका चीन में पहले से प्रसारण हो रहा है।
'स्टार' के उत्तर अमेरिकी और यूरोपीय कार्यालयों के प्रमुख डेविड विस्निया का कहना है, "इन चैनलों का प्रसारण शुरू होने के बाद कनाडा में 24 घंटे के स्टार चैनलों की शुरूआत हो जाएगी और 'स्टार' रोजर्स के दर्शकों को विदेशी टेलीविजन सेवाएं देने वाली सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। अब कनाडा के दर्शकों के पास मनोरंजन, सूचना और प्रेरणा के लिए 24 घंटे के सात नए चैनल होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications