एजेंटों के कमीशन को लेकर विदेशी एयरलाइंस पर डीजीसीए की नजर
डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, "हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं और इसका पता लगाएंगे कि विदेशी एयरलाइंस ने कहां नियमों की अनदेखी की हैं।"
देशभर के ट्रेवल एजेंट विदेशी एयरलाइंस द्वारा शून्य कमीशन देने का विरोध कर रहे हैं। एयरलाइंस ने ट्रांजेक्शन शुल्क पर आधारित एक मॉडल तैयार किया है जिसके तहत यात्री को टिकट की कीमत के अलावा प्रति टिकट 250 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
एजेंटों ने शिकायत की है कि इस मॉडल के तहत उनकी आय कम हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications