दूसरे दौर के चुनावों के लिए राजी हो सकते हैं करजई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अखबार ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि करजई दूसरे दौर के मतदान की बात स्वीकार कर लेंगे। इससे पहले करजई ने अपनी जीत का दावा किया था।
दूसरे दौर के मतदान में अब्दुल्ला अब्दुल्ला एक बार फिर करजई के सामने होंगे। अब्दुल्ला 20 अगस्त को हुए पहले दौर के मतदान में करजई के मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। उल्लेखनीय है कि वह करजई की सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
इसी वर्ष 20 अगस्त को हुए मतदान के शुरुआती नतीजों में करजई को 54 फीसदी मत मिलने की बात कही गई थी। चुनाव में धांधली की जांच कर रहे संयुक्त राष्ट्र समर्थित चुनाव शिकायत आयोग ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। इसमें करजई को मिले मत घटकर जरूरी बहुमत से भी कम हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications