शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 103 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 88.79 अंकों की बढ़त के साथ 17414.80 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.80 अंकों की बढ़त के साथ 5141.80 पर खुला।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 3.93 अंक बढ़कर 6655.49 पर जबकि स्मॉलकैप 11.75 अंक चढ़कर 7782.87 अंकों पर बंद हुआ।
बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी, धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटो में तेजी दर्ज की गई जबकि बाकी के सात सेक्टरों में गिरावट का रुख था। रियल्टी में सबसे ज्यादा 0.90 फीसदी की तेजी आई जबकि तेल और गैस सेक्टर की कंपनियों के शेयरोंमें 1.70 फीसदी की गिरावट आई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,457.26 के उच्चतम और 17,185.04 अंकों के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया, जबकि निफ्टी ने 5172.60 के उच्चतम और 5144.00 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1322 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1471 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications