वैशालीनगर से जागेश्वर साहू भाजपा के उम्मीदवार
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर मंगलवार को साहू को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।
दुर्ग जिले की वैशालीनगर विधानसभा सीट पर सात नवम्बर को उपचुनाव होना है। दुर्ग से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा की सरोज पांडेय ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। प्रदेश बसपा अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर ने आईएएनएस से बातचीत में पिछले दिनों कहा था, "वैशालीनगर विधानसभा सीट पर न तो हम अपने उम्मीदवार उतारेंगे और न ही हम किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications