चंडीगढ़ को और हराभरा बनाने की कवायद

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया, "पिछले कुछ महीनों के दौरान चंडीगढ़ को और हराभरा बनाने के लिए एक मुहिम की शुरूआत की गई है। इसके लिए 32,840 मुफ्त पौधे वितरित किए गए और शहर की सार्वजनिक भूमि को हराभरा बनाया जा रहा है। साथ ही 108 हेक्टर क्षेत्र में मौजूद जंगलों को और पौधे लगा कर और समृद्ध बनाया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि अगले साल मार्च तक चंडीगढ़ एक्शन प्लान के तहत शहर में 69,581 पेड़ और 48,406 छोटे पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

चंडीगढ़ शहर हरे-भरे शहरों की सूची में एशिया में सबसे ऊपर है। यहां की कुल भूमि के 35.7 फीसदी क्षेत्र पर वन आवरण मौजूद हैं। वहीं 20 फीसदी वन आवरण के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ शहर को हाल ही में मशहूर अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' ने एशिया के 15 अच्छे शहरों में चुना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+