पश्चिमी मिदनापुर में थाने पर नक्सली हमला, अधिकारी की मौत
पुलिस ने बताया कि भारी मात्रा में हथियारों से लैस नक्सलियों ने जिले के झाड़ग्राम उपमंडल के संकरैल पुलिस थाने पर हमला बोला दिया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।
नक्सलियों ने पुलिस स्टेशन से सटे एक बैंक पर भी धावा बोला।
एक टेलीविजन चैनल के अनुसार नक्सलियों ने थाना प्रभारी का भी अपहरण कर लिया है लेकिन अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। ब्यौरे की प्रतिक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications