चिल्का झील में प्रवासी पक्षी देने लगे दस्तक (लीड-1)
चिल्का प्रभागीय वन्य अधिकारी विमल प्रसन्ना आचार्य ने आईएएनएस को बताया, "चिल्का में 1000 प्रवासी पक्षी आ चुके हैं। सोमवार को हमने कई नार्दन पिंटेल्स और फ्लेमिंगो पक्षियों को देखा। पक्षियों को शिकारियों से बचाने के लिए हमने गावों में 12 शिविर लगाए हैं। आने वाले दिनों में आठ शिविर और लगाए जाएंगे।"
राजधानी भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित चिल्का झील का क्षेत्रफल 1000 वर्ग किलोमीटर है। यह पुरी, खोरधा और गंजम जिलों के समुद्रतटीय इलाके में फैली हुई है।
सर्दियों के दौरान चिल्का झील में 165 प्रजातियों के पक्षियों को अठखेलियां करते देखा जा सकता है। इनमें से 93 प्रवासी और 72 स्थानीय प्रजातियां होती हैं। हर साल सर्दियों में यहां पांच से छह लाख पक्षी आते हैं और इन पक्षियों को देखने का यह सबसे अच्छा वक्त होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications