पाक ने तालिबान के खिलाफ अमेरिका से मांगी मदद

समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख डेविड पेट्रियस से यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मलकंद डिविजन में पाकिस्तान पहले से ही तालिबान के खिलाफ मोर्चा खोले है और उसे अब दक्षिणी वजीरिस्तान में भी तालिबान के खिलाफ मोर्चा लेना पड़ रहा है। पाकिस्तान दो मोर्चो पर तालिबान से लोहा ले रहा है।

अखबार के मुताबिक गिलानी ने पेट्रियस से कहा, "मलकंद में तालिबान के खिलाफ युद्ध हम लगभग जीत चुके हैं जबकि दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इन क्षेत्रों में आतंकवाद पनपने के बुनियादी कारणों की पहचान कर वहां के सामाजिक-आर्थिक विकास पर जोर दिया जाना चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि मलकंद और दक्षिणी वजीरिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन ने आतंकवाद मिटाने की हमारी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

इसके अलावा उन्होंने गठबंधन समर्थन कोष और विदेशी सैन्य कोष के तहत जारी की जाने वाली राशियों तथा पाकिस्तान की सेना के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को मुहैया कराने का अमेरिका से आग्रह किया।

इस मुलाकात के दौरान पेट्रियस ने हाल ही में पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीतिक सहमति बनाने के लिए गिलानी के प्रयासों की सराहना भी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+