इस्लामाबाद में 2 विस्फोटों में 2 मरे 7 घायल (लीड-2)
इस्लामाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को दो विस्फोटों में दो लोग मारे गए और सात घायल हो गए। यह जानकारी एक निजी टीवी चैनल ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने निजी एक्सप्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि इनमें से एक विस्फोट इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कैफेटेरिया में और दूसरा छात्रों के छात्रावास में हुआ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन विस्फोटों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने विस्फोट वाली जगहों की घेराबंदी कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications