सेना ने स्वच्छ किया अमरनाथ गुफा का रास्ता
बालटाल से अमरनाथ गुफा तक का यह रास्ता समुद्र तल से 12,000 फीट की ऊंचाई पर है। इस रास्ते पर पोलीथीन, मिनरल वाटर की खाली बोतलें व अन्य प्राकृतिक रूप से अविघटनशील कचड़ा बिखरा हुआ था।
उत्तरी कमान के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल डी. के. कछारी का कहना है कि कमाण्डेंट ब्रिगेडियर जगमोहन वर्मा ने इस अभियान की योजना बनाई थी। श्रीनगर से 100 किलोमीटर दूर स्थित सोनमार्ग के 'हाई एटीट्यूड वारफेयर स्कूल' (एचएडब्ल्यूएस) ने इस अभियान को चलाया है।
247 सैन्य कर्मचारियों के दल ने इलाके में फैले प्राकृतिक रूप से अविघटनशील व्यर्थ पदार्थो को इकट्ठा किया। दल के प्रत्येक सदस्य ने करीब 20 किलोग्राम व्यर्थ पदार्थ इकट्ठे किए।
कछारी कहते हैं 'सेव ग्रीन हिमालयाज' नारे के तहत कुल चार टन अविघटनशीलव्यर्थ पदार्थ इकट्ठा करने के बाद उसे नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications