एयर इंडिया के लिए कोष जारी करने को कहेंगे पटेल
नागरिक उड्डयन पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह की बुधवार को बैठक होने जा रही है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "एयर इंडिया के पुनर्गठन के बारे में हम सरकार की पहल का इंतजार कर रहे हैं। मैं मंत्रिमंडलीय समूह के सामने एयर इंडिया को तुरंत धन उपलब्ध कराने की बात रखूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications