लड़की का नंबर नहीं दिया तो मार डाला

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अमित पर आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त नीरज की इसलिए हत्या की क्योंकि उसने अपनी कथित प्रेमिका का मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया।

आजमगढ़ के पुलिस प्रमुख रमित शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी अमित को सोमवार रात लालगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पहले अगवा किया फिर हत्‍या

घटना जिले के अतरौलिया इलाके की है, जहां स्थानीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में अमित और नीरज साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच 13 अक्टूबर को इस बात पर झगड़ा हुआ कि नीरज ने अपनी कथित प्रेमिका का नंबर अमित को नहीं दिया। इससे नाराज होकर अमित ने नीरज को अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है हत्या 13 अक्टूबर को हुई थी लेकिन नीरज की लाश 17 तारीख को बरामद हुई। पुलिस ने पूरा मामला सर्विलांस के जरिए सुलझाया। इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए अतरौलिया के थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+