जबलपुर में दो व्यापारियों की हत्या

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दुकान के भीतर और बाहर बोरों में बंद दो लाशें मिलीं। इनकी पहचान प्रॉपर्टी डीलर चंदन जयसिंघानी और नीरज बालानी के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में नीलेश तुल्सवानी नाम के शख्स का हाथ होने का अंदेशा है। दोनों प्रापर्टी डीलरों के साथ नीलेश की बहन का जमीन का सौदा हुआ था और सोमवार की रात को नीलेश ने ही दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था। इतना ही नहीं दोनों लाशों में से एक नीलेश की दुकान के भीतर और दूसरी बाहर मिली है। पुलिस नीलेश की खोज में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications