चिलिका झील में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू
चिलिका प्रभागीय वन्य अधिकारी विमल प्रसन्ना आचार्य ने आईएएनएस को बताया, "चिलिका में 1000 प्रवासी पक्षी आ चुके हैं। सोमवार को हमने कई नार्दन पिंटेल्स और फ्लामिंगो पक्षियों को देखा। पक्षियों को तस्करों से बचाने के लिए हमने गावों में 12 शिविर लगाए हैं। आने वाले दिनों में आठ शिविर और लगाए जाएंगे।"
राजधानी भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित चिलिका झील का क्षेत्रफल 1000 वर्ग किलोमीटर है। यह पुरी, खोरधा और गंजम जिलों के समुद्रतटीय इलाके में फैली हुई है।
सर्दियों के दौरान चिलिका झील में 165 प्रजातियों के पक्षियों को अटखेलियां करते देखा जा सकता है। इनमें से 93 प्रवासी और 72 स्थानीय प्रजातियां होती हैं। हर साल सर्दियों में यहां 500,000-600,000 पक्षी आते हैं और इन पक्षियों को देखने का यह सबसे अच्छा वक्त होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications