बूढ़े हाथियों के लिए थाईलैंड में नर्सिग होम
'द पांग-ला नर्सिग होम' नाम के नए अस्पताल का उद्घाटन राजधानी बैंकॉक से 490 किलोमीटर उत्तर में स्थित लैमपांग प्रांत के नगाओ जिले में 21 नवंबर को होगा।
153 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस नर्सिग होम के बीचों-बीच दो छोटी नदियां हैं, जिनमें हाथी स्नान कर सकेंगे। इस नर्सिंग होम की देखरेख का जिम्मा 'फॉरेस्ट इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन' (एफआईओ) को दिया गया है। यह संस्था प्रांत में हाथियों के एक अन्य अस्पताल की देखरेख करती है।
लैमपांग में एक अन्य हाथी अस्पताल है, जिसकी देखरेख 'फ्रेंड्स ऑफ एशियन एलिफेंट्स सोसाइटी' नाम की एक निजी स्वंयसेवी संस्था करती है। इन अस्पतालों में बूढ़े हाथियों की मृत्युपर्यन्त देखभाल की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications