भोपाल के तालाब में फिर नजर आएगा क्रूज
मध्य पर्यटन विकास निगम की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि बड़े तालाब में आकर्षण के केंद्र क्रूज की 15 दिसम्बर को एक बार फिर वापसी हो जाएगी। ऐसा नगर निगम द्वारा क्रूज के संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद संभव होने वाला है।
मालूम हो की तमाम आपत्तियों और तालाब में पानी की कमी पर नगर निगम ने क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसको लेकर पर्यटन निगम और नगर निगम के बीच विवाद भी हुआ था। पिछले कुछ अरसे से पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह और नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर की कोशिशों के चलते क्रूज संचालन को अनुमति मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications