जलवायु परिवर्तन पर बैठक में हुई पर्याप्त प्रगति
लंदन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने के मुद्दे पर पर्याप्त प्रगति के साथ दुनिया के अमीर देशों के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय बैठक समाप्त हो गई।
जलवायु परिवर्तन पर 'मेजर इकोनॉमिक फोरम' (एमईएफ) की बैठक के बाद ब्रिटेन के ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एड मिलिबैंड ने कहा, "आगे बढ़ने के लिए अच्छी प्रगति हुई है, हालांकि यह कोई सौदा नहीं है। लेकिन मैं महसूस करता हूं कि कम की तुलना में आज ज्यादा सहज स्थिति है।"
यूरोपीय संघ और 16 देशों की भागीदारी वाले एमईएफ ने दिसंबर में कोपेनहेगेन में होने वाली संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन समिट से पहले विवादित मुद्दों का समाधान ढूंढ़ने के लिए दो दिवसीय बैठक की।
मिमिबैंड ने कहा कि तीन प्रमुख मुद्दों पर विवाद कम हुआ है। यद्यपि, स्पष्ट लक्ष्य के बारे में चर्चा नहीं हुई। धनी देशों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को पूरा करने पर सहमति जताई जबकि विकासशील देशों ने घरेलू स्तर पर ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करने बात कही है।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए विकासशील देशों को वित्तीय सहायता मुहौया कराने की दिशा में भी प्रगति हुई है। इसमें मुख्य भूमिका संयुक्त राष्ट्र को देने की बात शामिल है।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के मुद्दे पर विकासशील देशों जैसे भारत, चीन और ब्राजील के साथ अमेरिका के विवाद के चलते यह बैठक दो वर्ष तक नहीं हो सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications