न्यूजीलैंड में छात्रों ने नाजियों जैसे व्यवहार पर माफी मांगी
वेलिंग्टन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड सेकेंडरी स्कूल के कई छात्रों ने ऑकलैंड युद्ध संग्रहालय में स्वास्तिक को चूमने और नाजी सैल्यूट करने के लिए मंगलवार को माफी मांगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पब्लिक स्कूल ऑफ ऑकलैंड ग्रामर के पांच छात्रों ने दूसरा विश्व युद्ध आरंभ होने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर एक नाजी बैनर के सामने झुकते हुए तस्वीर खिंचवाई।
किसी ने ये तस्वीरे सोशल नेटवर्किं ग साईट फेसबुक पर अपलोड कर दीं, लेकिन उन्हें हटाया जा चुका है।
स्कूल के प्रधानाचार्य जॉन मॉरिस ने न्यूजीलैंड के टेलीविजन वन न्यूज को बताया कि छात्रों से इस बारे में पूछा गया है और उन्हें इन प्रतीकों को मतलब समझ में आ चुका है और वे मंगलवार को संग्रहालय के कर्मचारियों ने इस आचरणन के लिए माफी मांगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications