देश के सबसे लम्बा फ्लाईओवर शुरू
इस 11.633 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के नाम पर 'पीवीएनआर एक्सप्रेस वे' रखा गया है। यह फ्लाईओवर शहर के मेहदीपटनम इलाके को हैदराबाद-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-7) और अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से जोड़ता है।
'हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण' (एचएमडीए) ने 4.39 अरब रुपये की लागत से 17.2 मीटर चौड़े फ्लाईओवर का निर्माण किया है। यह फ्लाईओवर मेहदीपटनम के 'सरोजिनी देवी आई हॉस्पीटल' से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के 'अरामघर जंक्शन' पर समाप्त होता है।
एचएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से हवाईअड्डा पहुंचने में लगने वाले समय में 30 से 40 मिनट की कमी आएगी। वर्तमान में लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों से हवाईअड्डे तक पहुंचने में 45 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है।
वर्ष 2005 में अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की नींव रखे जाने के बाद से फ्लाईओवर की परियोजना पर काम शुरू हो गया था और हवाईअड्डा शुरू हो जाने के डेढ़ साल बाद इसका काम पूरा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications