5 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया

पुलिस के अनुसार देवघर जिले के पत्थरघाटिया गांव में रविवार को कुछ लोगों ने जादू-टोना का आरोप लगाते हुए पांच महिलाओं को जबरन निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।
इन महिलाओं को ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद छोड़ा। जब इन महिलाओं को घुमाया जा रहा था, उस समय सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि छह महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications