उड़ीसा के चिड़ियाघर में मनेगा शावकों का जन्मदिन
चिड़ियाघर के उप निदेशक शिव नारायण महापात्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमने कई स्कूलों के छात्रों को आमंत्रित किया है और जन्मदिन का एक विशेष केक बनवाया है। इसके अलावा इस दिन शावकों को चिकन की विशेष दावत दी जाएगी।"
उन्होंने कहा, "शावकों के नाम रख दिए गए हैं जिनकी घोषणा जन्मदिन समारोह के दौरान होगी। चिड़ियाघर में आने वाले लोग पहली बाद इन शावकों को देखेंगे। शावकों को उनकी मां के साथ दर्शकों के देखने के लिए रखा जाएगा।"
गौरतलब है कि बाघों के विलुप्त होने का खतरा बना हुआ है। 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' के हाल ही में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक दुनियाभर में बाघों की संख्या केवल 4,000 रह गई है।
महापात्रा ने कहा, "बाघों को संरक्षित और विलुप्तप्राय जाति में रखा गया है। चिड़ियाघर अध्ययन के तहत हम शावकों के जन्मदिन समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इसके पीछे का मकसद यहां आने वाले लोगों को शिक्षित करना है।"
मंगलवार को जिन दो मादा शावकों का जन्मदिन मनाया जाएगा उन्हें 'खुशी' और 'पायल' नाम दिए जा सकते हैं। 9 साल की सफेद बाघिन 'कुसुम' ने पिछले वर्ष 20 अक्टूबर को इन्हें जन्म दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications