शांति कार्यकर्ताओं ने दक्षेस के लिए एक मुद्रा की मांग की
एसएएफ के सदस्य मदनजीत सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के दौरान एक मुद्रा ने यूरोपीय संघ को आर्थिक संकट से बचाया था। इसी तरह एक समान मुद्रा दक्षेस देशों को भी लाभ पहुंचा सकती है। इससे इन देशों के बीच व्यापारिक लेनदेन में भी सुविधा होगी।"
यूनेस्को के सद्भावना राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं देने वाले सिंह ने कहा, "एसएएफ 2009 का आयोजन दक्षेस के आठ देशों का एक संघ बनाने तथा उन्हें आपस में एक-दूसरे के अधिक करीब लाने के मकसद से किया गया है।"
एसएएफ एक गैरराजनीतिक और गैर व्यावसायिक संगठन है। इस महोत्सव में लगभग 90 पाकिस्तानी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। यह महोत्सव 14-23 अक्टूबर तक आयोजित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications