'आईएसआई की साजिशों को नाकाम करने के लिए तैयार है पंजाब'
पुलिस महानिदेशक पी.एस. गिल ने पटियाला में संवाददाताओं को बताया, "आईएसआई धन और हथियारों के जरिए राज्य में उग्रवाद को फिर से जिंदा करने के प्रयास में लगी हुई है। लेकिन हम इस खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सुसज्जित हैं।"
गिल ने कहा कि धन और हथियारों के अलावा आईएसआई कुछ आतंकियों की पंजाब में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की गतिविधियों के प्रति पूरी तरह चौकस हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications