मप्र में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज
मंडल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ शिक्षकों की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में छात्रों के परिणाम तो प्रभावित हुए ही है साथ में मंडल की किरकिरी भी हुई है। मंडल ने लगभग 2,500 ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया है, जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने में लापरवाही बरती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंडल की जांच में आए जिन शिक्षकों की लापरवाही की पुष्टि हो जाएगी, उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा और भविष्य में उन्हें परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications