गायों की रक्षा करें : तोगड़िया
लखनऊ, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को गायों की रक्षा करने का आह्वान किया है। तोगड़िया ने गाय के गोबर और मूत्र से बने सामानों के व्यापक तौर पर इस्तेमाल किए जाने की वकालत की है। तोगड़िया इन दिनों देश भर में 'गो माता' की रक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं।
तोगड़िया यहां सनातन धर्म मंदिर में 'विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा' के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है जब हम सभी भारतीयों और हिंदुओं को अपनी रक्षात्मक दृष्टि को त्याग देना चाहिए और अधिक आक्रामक हो जाना चाहिए।"
गाय के गोबर-मूत्र और गाय से निकलने वाले अन्य अवयवों से बने उत्पादों के सेवन की वकालत करते हुए तोगड़िया ने मंच पर दैनिक इस्तेमाल में लाए जाने वाले कई सारे उत्पादों को सामने रख दिया।
तोगड़िया ने कहा, "44 मुस्लिम देशों में सुअर वध पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में भारत सरकार गायों के वध के लिए कड़ा कानून क्यों नहीं बनाती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications