हमले के बाद ईरान का रुख कड़ा, पाक राजनयिक को सम्मन (लीड-1)
यह हमला पाकिस्तान की सीमा से लगे सिस्तान-बलूचिस्तान इलाके में हुआ।
'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' के अनुसार विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि हमले के षड्यंत्रकारी पाकिस्तान से ईरान आए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारी ने तेहरान को आश्वस्त किया कि उनका देश ईरान के साथ लगी सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी हर कदम उठाएगा।
इससे पहले ईरान ने पाकिस्तान पर आरोप लगा चुका है कि वह सुन्नी विद्रोही गुट जुनदोल्लाह के सदस्यों को संरक्षण प्रदान कर रहा है। इस गुट ने रविवार को ईरान के रिवाल्युशनरी गार्डस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में करीब 30 लोग मारे गए।
आत्मघाती हमलावरों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उस दस्ते पर निशाना बनाया था जो पाकिस्तानी सीमा के समीप स्थित पिशिन जिले में कबायली नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications