मध्य प्रदेश में पिकनिक मनाने गए 5 युवकों की डूबकर मौत
अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक आऱ क़े सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि कोतमा क्षेत्र में रहने वाले नौ युवक सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए थे। रविवार की दोपहर को चार युवक खाना बना रहे थे और उनके पांच साथी दूधिया घाट पर नहाने चले गए। इनमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया तो उसे बचाने की कोशिश में उसके चार अन्य साथी भी गहरे पानी में पहुंचकर डूब गए।
सिंह के मुताबिक भालूमड़ थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में पुलिस के जवान और गोताखोरों ने कई घंटों की मेहनत के बाद पांचों युवकों के शव बरामद किए। युवकों की आयु 20 से 22 वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications