लालगढ़ में माकपा कार्यकर्ता की हत्या
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुरजीत कार पुरकायस्थ ने कहा कि शीतल हेम्ब्रम का शव सोमवार की सुबह मिला। बिनपुर-1 ब्लाक में हेम्ब्रम की हत्या कर दी गई। उसे नक्सलियों ने उसके घर से अगवा कर लिया था।
बिनपुर-1 ब्लाक का मुख्यालय लालगढ़ है। राज्य सरकार ने लालगढ़ में अर्धसैनिक बलों के साथ ही राज्य पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में 18 जून को इस इलाके में तैनात किया था।
सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने लालगढ़ में कार्रवाई कर कई इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। लेकिन इन इलाकों में माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications