हिमाचल उपचुनाव में प्रचार करेंगे वीरभद्र और आनंद शर्मा
कांग्रेस की राज्य ईकाई के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बनाई गई समिति के सदस्य हैं। दोनों चुनाव प्रचार करेंगे।"
ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, जी.एस.बाली और आशा कुमारी व पूर्व सांसद चंदर कुमार और धानी राम शांडिल्य भी चुनाव अभियान समिति के सदस्य हैं।
रोहड़ू और जवाली सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच में है। ये दोनों सीट वीरभद्र सिंह और सुशांत के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हो गए थे।
कांग्रेस ने रोहड़ू से मंजीत सिंह ठाकुर और सुजान सिंह पठानिया को जवाली से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इन दोनों सीटों से क्रमश: खुशी राम बालनाथ और बालेदव राज चौधरी को मैदान में उतारा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रोहड़ू और भाजपा ने जवाली सीट पर जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications