याददाश्त वापस लाने में मददगार हो सकता है व्यायाम

ड्यूक विश्वविद्यालय की मुख्य शोधकर्ता सराह वोंग-गुडरिच का कहना है, "यह पहला प्रमाण है जिसके मुताबिक व्यायाम से मस्तिष्क की विकिरण चिकित्सा के दौरान होने वाली याददाश्त में कमी को रोका जा सकता है।"

ड्यूक विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वह वरिष्ठ सह-शोधकर्ता क्रिस्टीना विलियम्स कहती हैं, "हमने पाया है कि चूहों में विकिरण चिकित्सा के बाद व्यायाम से याददाश्त में हुई कमी को रोका जा सकता है और यह कमी मनुष्यों में ब्रेन ट्यूमर की विकिरण चिकित्सा के बाद होने वाली याददाश्त संबंधी परेशानियों के समान ही है।"

वोंग गुडरिच के मुताबिक विकिरण से हुई याददाश्त की कमी और अवसादपूर्ण व्यवहारों को व्यायाम की मदद से दूर किया जा सकता है।

अध्ययन के लेखक और ड्यूक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली डब्ल्यू जोन्स कहते हैं, "व्यायाम बेहद प्रभावी होता है और इसके कई फायदे हैं। विकिरण चिकित्सा के बाद खोई हुई याददाश्त को वापस लाने में इससे मदद मिल सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+