पुलिस ने गोवा हत्याकांड का पर्दाफाश करने का का दावा किया
पुलिस ने सोमवार को कहा कि आरोपियों ने अपनी कार में असंदिग्ध महिलाओं को लिफ्ट दी थी और उसके बाद उनकी हत्या कर उनसे नकदी व जेवरात लूट लिए थे। ये हत्याएं 12 से 14 अक्टूबर के बीच हुई थीं।
इस मामले में अब तक चंद्रकांत तलवार (35), ग्रेशमी तलवार (32), सिरोन रॉड्रिग्ज (20) और एक किशोरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पिछले शनिवार को मुंबई के एक उपनगर से गिरफ्तार किए गए चंद्रकांत तलवार और सिरोन रॉड्रिग्ज आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आर.एस.यादव ने सोमवार की शाम संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि आरोपियों ने गोवा के विभिन्न हिस्सों में तीन दिनों के दौरान चार महिलाओं को अपनी कार में लिफ्ट का प्रस्ताव दिया। उन्होंने उनकी हत्या कर दी और उनके जेवरात व नकदी लूट लिए।
यादव ने कहा, "जब महिलाओं की हत्या की जा रही थी तो किशोरी कार में मौजूद थी। उसके बाद वे शवों को सुनसान स्थान में ले गए। तीन मामलों में पहचान नष्ट करने के लिए उन्होंने शवों को जला दिया। एक मामले में उन्होंने किसी भारी वस्तु से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications