बर्फबारी से मनाली-लेह राजमार्ग बंद
प्रशासन ने कहा कि जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरइएफ) के कर्मचारी राजमार्ग को साफ करने में जुट गए हैं। 475 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश को जम्मू एवं कश्मीर से जोड़ता है।
जीआरइएफ के अधिकारियों ने कहा कि इस राजमार्ग पर रविवार शाम से ही भारी बर्फबारी हो रही है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लोगों को सूचित किया है कि मनाली-लेह राजमार्ग पर 31 अक्टबूर के बाद बर्फबारी में तेजी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications