पंजाब में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
पंजाब में स्वाइन फ्लू ले निपटने के लिए बनाए गए केंद्र के अधिकारी दीपक भाटिया ने आईएएनएस से कहा कि स्वाइन फ्लू की मरीज ने रविवार को यहां के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
भाटिया ने कहा कि महिला की चिकित्सीय जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। स्वाइन फ्लू की शिकार महिला मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर की रहने वाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications