कनाडा में श्रीलंकाई जहाज जब्त
रविवार को जहाज में सवार सभी तमिल नागरिकों को पूछताछ के जेल भेजा गया था। जहाज को विक्टोरिया में कनाडियाई तट पर जब्त किया गया।
रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि श्रीलंकाई जहाज को शुक्रवार दोपहर को अपने कब्जे में लिया गया था।
एक अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका में हाल ही में हुए संघर्ष के बाद वहां के तमिल नागरिक गैर कानूनी तरीके से कनाडा की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में फिलहाल 60,000 से अधिक लोग शरणार्थी का दर्जा प्राप्त करने के लिए रह रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications