कृष्णा मंगलवार को रूस और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना होंगे
विदेश मंत्री बनने के बाद कृष्णा का यह पहला रूस दौरा है। अपने इस दौरे के दौरान वह विमान वाहक युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश सहित अन्य मुद्दों पर रूस के नेताओं से चर्चा करेंगे।
कृष्णा बुधवार को रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई सोब्यानिन के साथ व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग से संबंधित अंतरदेशीय 15वीं संयुक्त आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
अपने इस दौरे पर वह रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव से भी मुलाकात करेंगे।
कृष्णा शुक्रवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचेंगे। वहां उनकी मुलाकात विदेश मंत्री व राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव से प्रस्तावित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications