निहित स्वार्थो की रक्षा के लिए मेरे पति की हत्या की गई : सुषमा अस्थाना
करोड़ों रुपये के भविष्य निधि (पीएफ) घोटाले का मुख्य आरोपी अस्थाना शनिवार को डासना जेल में अचेत होकर गिर पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी। इस घोटाले में उच्च न्यायालय के कुछ न्यायाधीशों के भी नाम जुड़े हुए हैं।
मामले में सह आरोपी सुषमा ने कहा है कि उसके पति को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आई सुषमा ने आईएएनएस से कहा कि उसके पति की मौत जेल प्रशासन के साथ मिल कर रची गई एक गहरी साजिश का परिणाम है।
सुषमा ने कहा, "चूंकि इस मामले में न्यायाधीश भी शामिल हैं, लिहाजा मामले की गंभीरता अति संवेदनशील है। मेरे पति ने अपनी जान पर गंभीर खतरे की आशंका जाहिर की थी और मामले को दिल्ली की किसी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की थी।"
सुषमा ने कहा, "कुछ निहित स्वार्थो की रक्षा के लिए जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। उन निहित स्वार्थो के खुलासे के लिए मामले की सीबीआई जांच जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications