छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति जल्द ही घोषित होगी
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के नजरिए से पिछड़े इलाकों में उद्योग लगाने के इच्छुक कारोबारी घरानों को कई तरह की छूट की पेशकश करेगी।
उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," निवेशकों के साथ बैठक औद्योगिक नीति के बारे में उनके विचार और सरकार से उनकी अपेक्षाओं से परिचित होने के लिए आयोजित की गई।"
अधिकारी ने कहा, "सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications