भोपाल मेंपेट्रौल पंप में आग लगी, हादसा टला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को नानके पेट्रौल पंप में एक टैंकर को खाली किया जा रहा था तभी अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में इस आग ने गंभीर रूप ले लिया। दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियों एवं टैंकरों के एक घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में पेट्रौल पंप का कुछ हिस्सा जल गया है।
दमकल विभाग का कहना है कि अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था, क्योंकि नानके पेट्रौल पंप के पास ही दो और पेट्रौल पंप है। हादसे के बाद पेट्रौल पंप को सील कर दिया गया है।
भोपाल के कलेक्टर शिव शंकर शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पेट्रौल टैंकर में आग लगने की वजह सिगरेट जलन अथवा मोबाइल भी हो सकता है। जांच के बाद ही वजह का पता चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications