पंजाब में आभूषण दुकान में लूट मामले में 7 गिरफ्तार
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.एस.खटरा ने कहा, "पुलिस ने इस वर्ष अगस्त में अंबाला शहर में एमआर ज्वैर्ल्स दुकान में हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है। हमने लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने तीन किलोग्राम से अधिक सोना, हीरे के आभूषण और कुछ हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक एमआर ज्वैर्ल्स का पूर्व कर्मचारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications