बिहार विधानसभा का अगला चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी : टाइटलर
पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए टाइटलर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी तथा केंद्र सरकार के 22 मंत्री बिहार का दौरा करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोलेंगे।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूरा भरोसा है कि सोनिया और राहुल के दौरों से अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा।"
उन्होंने कहा, "अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी। हम किसी के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।"
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से हाथ मिलाने की किसी भी संभावना से उन्होंने इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications