राष्ट्रमंडल खेलों के सुरक्षा के लिए 370 करोड़ रुपये की राशि मंजूर (लीड-1)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में खेलों के लिए 'एकीकृत सुरक्षा तंत्र' गठित करने की जिम्मेदारी हैदराबाद की 'इलेक्ट्रॉनिक कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड' (ईसीआईएल) को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है, "एकरूपता, संगतता और आर्थिक पक्षों का ध्यान रखते हुए पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आईएसएस व्यवस्था का जिम्मा ईसीआईएल को सौंपा गया है।"

वक्तव्य के मुताबिक, "भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब बड़े पैमाने पर एकीकृत सुरक्षा तंत्र (आईएसएस) लागू करने के लिए एक परियोजना शुरू की गई है।"

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहे दिल्ली से हुए समझौते के मुताबिक खेलों से सम्बद्ध स्थानों पर सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

'राष्ट्रमंडल खेल संघ' (सीजीएफ) प्रमुख माइकल फिनेल ने हाल ही में भारत यात्रा के दौरान खेलों की तैयारियों सहित 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की बात भी उठाई थी।

1967 में गठित भारतीय कंपनी ईसीआईएल अगले वर्ष 31 मार्च से अपने सुरक्षा उपाय उपबलब्ध कराना शुरू कर देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+