पाकिस्तान में तेजी से पांव पसार रहा है आतंकवाद : एंटनी (लीड-2)

प्रादेशिक सेना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा हालत काफी गंभीर है क्योंकि वहां आतंकवाद तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय आतंकवाद पूरे विश्व के लिए समस्या है।

एंटनी ने कहा, "विश्व को वास्तविक खतरा आतंकवाद से है। आतंकवाद एक सच्चाई है। अमन पसंद सभी देशों और समुदायों के लिए आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एक साझा चुनौती है। आतंकवाद के खिलाफ सभी को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान इन दिनों आतंकवादी हमलों की चपेट में है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने स्वात घाटी के बाद अब दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

सुरक्षा के संबंध में एंटनी ने कहा, "अपनी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्र की रक्षा करने के लिए हम कहीं से भी पेश, किसी भी चुनौती का हमेशा सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सुरक्षा बल हमेशा सर्तक रहते हैं।"

तटरक्षक बल और नौसेना के संयुक्त अभियान 'रक्षा' के बारे में एंटनी ने कहा, "हमने पिछले साल के 26/11 हमलों के बाद काफी कुछ सीखा है। उसके बाद तटीय सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं और नौसेना तथा तटरक्षक बल गंभीर कदम उठा रहे हैं। सरकार भी उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रकार का समर्थन दे रही है।"

उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय नीतियों और पहलों को परिभाषित करने में देश की भूमिका बढ़ गई है। इस समय के हालात को देखते हुए हमारे सशस्र बलों को देश को आंतरिक और बाह्य खतरों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभानी है।"

अपनी स्थापना के बाद पेशेवर मानक स्थापित करने में प्रादेशिक सेना की भूमिका की भूरि-भूरि सराहना करते हुए एंटनी ने कहा कि नियमित सेना को मजबूती प्रदान करने में, चाहे वह युद्घ का समय हो या शांतिकाल में कोई राष्ट्रीय आपदा हो, नागरिक सेना की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने प्रादेशिक सेना के विभिन्न अंगों की खूब प्रशंसा की।

युवाओं से प्रादेशिक सेना से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश इस तरह की अनियमित सेना का वहन नहीं कर सकता इसलिए युवक इससे अंशकालिक एवं स्वैच्छिक सेवा के रुप से जुड़े। उन्होंने कहा कि समर्पित युवाओं को इस प्रादेशिक सेना से जुड़ने और देश की सेवा एवं रक्षा करने में गर्व महसूस करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने 19 अक्टूबर, 1949 को प्रादेशिक सेना की स्थापना की थी। वह इस साल अपना हीरक जयंती वर्ष मना रही है। पांच वीरचक्र और तीन शौर्यचक्र जीत चुकी इस सेना में जाने माने क्रिकेट स्टार कपिलदेव (मानद लेफ्टिनेंट जनरल), मलयालम फिल्म कलाकार मोहनलाल (मानद लेफ्टिनेंट जनरल), ओएनजीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक सुबीर साहा (मेजर), नागालैण्ड विधानसभा के सदस्य डी. वाई. सेमा (मेजर) जैसे कई विशिष्ट हस्तियां शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+