ईरान में आत्मघाती हमला: पाक राजनयिक को सम्मन जारी
'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' के अनुसार विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि हमलावर पाकिस्तान से ईरान आए थे।
आत्मघाती हमला पाकिस्तान सीमा पर स्थित सिस्तान-बलूचिस्तान इलाके में हुआ था। आत्मघाती हमलावरों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उस दस्ते पर निशाना बनाया था जो पाकिस्तानी सीमा के समीप स्थित पिशिन जिले में कबायली नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे।
आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications