स्वाइन फ्लू से और 2 की मौत, मृतकों की संख्या 415 हुई (लीड-1)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह राज्य में मृतकों की संख्या 178 हो गई।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार सोमवार को स्वाइन फ्लू के 93 नए मामले सामने आए। केरल में सबसे अधिक 33 मरीज इस बीमारी से पीड़ित पाए गए। तमिलनाडु में 18, कर्नाटक में 16 और दिल्ली में 10 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक पीड़ित हैं और यह संख्या 3472 हो गई है। इसके बाद दिल्ली में पीड़ितों की संख्या 3271 है।
देश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला हैदराबाद में मई की शुरुआत में सामने आया था और इस बीमारी से पहली मौत महाराष्ट्र के पुणे में अगस्त के पहले सप्ताह में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications