ईरान में आत्मघाती हमला: मृतकों की संख्या 42 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मृतकों में सात वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। आत्मघाती हमला पाकिस्तान सीमा पर स्थित सिस्तान-बलूचिस्तान इलाके में हुआ था।
ईरान का कहना है कि आत्मघाती हमलावरों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उस दस्ते पर निशाना बनाया था जो पाकिस्तानी सीमा के समीप स्थित पिशिन जिले में कबायली नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे।
सरकारी टेलीविजन 'प्रेस टीवी' के अनुसार आतंकवादी संगठन 'जुनदोल्लाह' ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications