सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार वैज्ञानिक गिरफ्तार
बाराबंकी में सोमवार को अंकित की एक कार से ठोकर लगने से मौत हो गई। कार को 38 वर्षीय भूषण कुमार चला रहे थे। भूषण कुमार उत्तराखंड के पंतनगर कस्बे में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( केबीपीयूएटी) में वैज्ञानिक हैं।
पुलिस इंस्पेक्टर एस.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया," बच्चे को टक्कर मारने के बाद भूषण कुमार ने भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने उनको पकड़ कर हमें सौंप दिया।"
उन्होंने कहा," वैज्ञानिक ने स्वीकार किया है कि वह निर्धारित गति से अधिक गति से गाड़ी चला रहा था जिसके कारण दुर्घटना हो गई।"
पुलिस के अनुसार भूषण कुमार अपने एक रिश्तेदार से मिलने कुछ दिन पहले ही बाराबंकी आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications