पूर्व सांसद सुशीला केरकेट्टा का निधन
केरकेट्टा के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्हें सोमवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने पर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
केरकेट्टा 2004 से 2009 तक पंद्रहवी लोकसभा की सदस्य थीं। इससे पूर्व वह अविभाजित बिहार में 1985 से 2000 तक तीन मर्तबा राज्य विधानसभा की सदस्य भी रहीं।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी अध्यक्ष रहीं केरकेट्टा ने अपने करियर की शुरुआत रांची विश्वविद्यालय के लेक्च रर के रूप में की थी। बाद में वह सक्रिय राजनीति से जुड़ गईं।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और रांची से लोकसभा सदस्य सुबोधकांत सहाय ने केरकेट्टा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को कांग्रेस और झारखण्ड के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications