केरल ने स्मार्ट सिटी दुबई से कहा, जल्द शुरू करें काम
बालाकृष्णन ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, "सरकार परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और अगर स्मार्ट सिटी दुबई जल्द ही काम नहीं शुरू करती तो हम अन्य विकल्पों पर गौर करेंगे।
आईटी परियोजना राज्य सरकार और स्मार्ट सिटी दुबई कंपनी ने संयुक्त रूप से शुरू की है। परियोजना के तहत 246 एकड़ भूखंड पर निर्माण कार्य किया जाना है जिसके तहत 70 फीसदी जगह सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं को दी जाएगी।
राज्य के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने 16 नवंबर 2007 को परियोजना की आधारशिला रखी थी लेकिन उसके बाद से अब तक परियोजना पर काम शुरू नहीं हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications